Homeआरा भोजपुरशाहपुरईद, चैती छठ व रामनवमी को लेकर शाहपुर थाना में हुई शांति...

ईद, चैती छठ व रामनवमी को लेकर शाहपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Eid Ramnavami and Chhath :शाहपुर थाना परिसर में ईद, चैती छठ, तथा रामनवमी के आगामी त्योहारों के परिप्रेक्ष्य में एक शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की गई।

Eid Ramnavami and Chhath :शाहपुर थाना परिसर में ईद, चैती छठ, तथा रामनवमी के आगामी त्योहारों के परिप्रेक्ष्य में एक शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Eid Ramnavami and Chhath
    • शांति एवं सद्भावना के माहौल में ईद, चैती छठ तथा रामनवमी का पर्व मनाने की अपील

आरा/शाहपुर: शाहपुर थाना परिसर में ईद, चैती छठ, तथा रामनवमी के आगामी त्योहारों के परिप्रेक्ष्य में एक शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने लोगों से प्रेम, सद्भाव के साथ मिलजुल कर शांति एवं सद्भावना के माहौल में ईद, चैती छठ तथा रामनवमी का पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने ने कहा की प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कटिबद्ध है और त्योहारों को शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपेक्षित है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने लोगों से खुशी- खुशी मिलजुल कर शांति पूर्वक ईद, चैती छठ तथा रामनवमी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भावना को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने या गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती से निपटा जायेगा। थानाध्यक्ष ने यह भी जोर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है और किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, नगर पंचायत के जेई जयनंदन चौधरी, वरीय पत्रकार संजय ओझा, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, कृष्णा कुमार, पूर्व उप मुख्य पार्षद मो मोख्तार शाह, अंकित पांडे, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद कमलेश कुमार राज, वार्ड पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular