Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया के जमुआं मोड़ सड़क हादसे में सहायक कार्यपालक की मौत

बिहिया के जमुआं मोड़ सड़क हादसे में सहायक कार्यपालक की मौत

  • हाइलाइट्स: Jamuan Mod Bihiya Accident
    • सड़क हादसे में सहायक कार्यपालक की मौत, सचिवालय सहायक जख्मी
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआं मोड़ के समीप शनिवार की मध्य रात्रि रात घटी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआं मोड़ के समीप शनिवार की मध्य रात्रि सड़क हादसे में बाइक सवार सहायक कार्यपालक की मौत हो गई। ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे उनके दोस्त सह सचिवालय सहायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

Jamuan Mod Bihiya Accident – मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही वार्ड नंबर-3 निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही वार्ड नंबर-3 निवासी लल्लू यादव के 31 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार हैं। वह पंचायती राज विभाग में सहायक कार्यपालक के पद पर थे। वर्तमान में जगदीशपुर प्रखंड के बसौना गांव में कार्यरत थे। जबकि जख्मी उनके दोस्त उसी थाना क्षेत्र के बनाही वार्ड नंबर-2 निवासी वृंदावन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अमरकांत सिंह है। वह पटना सचिवालय मे सहायक के रूप में कार्यरत थे।

इधर, जख्मी अमरकांत सिंह के भाई रवि यादव ने बताया कि दोनों शनिवार की शाम रक्षाबंधन को लेकर बाइक द्वारा बिहिया बाजार निकले थे। वे लोग वहां से कहां निकले। इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। शनिवार की मध्य रात्रि जब वे लोग वापस गांव लौट रहे थे। तभी तेज बारिश होने लगी। उसी दौरान जमुआं मोड़ के समीप उनकी बाइक का चक्का कीचड़ में फंस गया और बाइक पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा फोन कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएससी से सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख सहायक कार्यपालक जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही उनके दोस्त सचिवालय सहायक अमर कांत सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी माधुरी देवी एवं में 3 वर्ष का पुत्र आदविक कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उनकी पत्नी माधुरी देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular