Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराआरा सहित जिले के 100 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

आरा सहित जिले के 100 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

Eid festival: ईद के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतू प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई संयुक्त ब्रीफिंग

Eid festival: ईद के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतू प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई संयुक्त ब्रीफिंग

  • हाइलाइट्स: Eid festival
    • जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा की गई संयुक्त ब्रीफिंग
    • जिला प्रशासन ने मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
    • 9 प्रमुख मस्जिदों में 11 दंडाधिकारियों की होगी तैनाती

आरा: भोजपुर के जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार को ईद-उल-फितर (ईद) के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। ईद-उल-फितर का पर्व चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार 31 मार्च एवं 1 अप्रैल 25 को मनाया जाएगा, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

शहर सहित जिले के 100 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र व लाठीधारी जवानो की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही 5 गश्ती दलों में भी दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिले के 35 थानों में दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि 9 प्रमुख मस्जिदों में 11 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जिला प्रशासन ने मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, शरारत करने या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मस्जिदों एवं ईदगाहों पर स्थानीय चौकीदार, दफादार एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। इसके अलावा, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय से उपस्थित रहें और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा दलों एवं एंबुलेंस की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी डॉक्टरों को रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, जिला समाहरणालय भोजपुर में एक स्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस संयुक्त ब्रीफिंग में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

विशेष परिस्थितियों में ईद एवं रामनवमी के अवसर पर किसी भी आपात स्थिति की जानकारी देने अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित सुझाव एवं शिकायतों के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है-
1)जिला नियंत्रण कक्ष- 06182-248702
2)अपर पुलिस अधीक्षक-6207926712
3) एसडीओ आरा सदर-9473191235
4) एसडीओ जगदीशपुर-9473191236
5) एसडीओ पीरो-9473191237
6) सिविल सर्जन-9470003146
7) कार्यपालक अभियंता, विद्युत-7763814264
8) नगर आयुक्त,आरा-9934730025
9)फायर ब्रिगेड आरा सदर-9801459932

Eid festival:डीएम ने मौलाबाग ईदगाह का किया निरीक्षण
भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मैलाबाग स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईद-उल-फितर के मद्देनजर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को ईदगाह परिसर की साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सदर अनुमंडलाधिकारी, आरा सदर, उप नगर आयुक्त, नगर निगम एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular