HomeNewsआपसी झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, सनसनी

आपसी झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, सनसनी

Kayamnagar Youth hanged – कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव की घटना

इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Kayamnagar Youth hanged आरा। कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव में रविवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत युवक कायमनगर गांव निवासी बबन साह का पुत्र लाल बिहारी सिंह है। उसके परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह दीपावली त्योहार को लेकर वह घर में पेंट का काम कर रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। उसके बाद गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को वापस गांव ले गए।

घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

हालांकि Kayamnagar Youth hanged युवक द्वारा फांसी लगाकर जान दिये जाने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका,छानबीन में जुटी है पुलिस। बताया जाता है कि उसकी शादी हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र विष्णु और दो पुत्री निधि व प्रिया है। मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Dhanjay murder case – हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस के समक्ष गंभीर चुनौती

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular