HomeNewsरिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में भाग लेने गये युवक की संदेहास्पद...

रिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में भाग लेने गये युवक की संदेहास्पद मौत

Chaita Tola Sandesh Bhojpur – संदेश थाना क्षेत्र के चैता टोला मठिया के समीप रविवार की शाम मिला शव

Suspicious death – पोस्टमार्टम कराने को लेकर सदर अस्पताल में आपस में भिड़ गये परिजन

आरा। Chaita Tola Sandesh Bhojpur जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चैता टोला मठिया के समीप एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। शनिवार की शाम बेहोशी की हालत में मिले युवक ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव निवासी स्व.चांददेव राम का पुत्र मुटुर राम है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव के पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजन सदर अस्पताल में आपस में ही भिड़ गये। इससे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में देर तक अफरातफरी मची रही। बाद में अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा समझाकर परिजनों को शांत कराया गया। इसके बाद उसके परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव लेकर चले गये।

jay kumar

बताया जाता है कि मुटुर राम शनिवार की शाम संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव में अपने रिश्तेदार के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। इस बीच शनिवार की शाम वह चैता टोला मठिया (Chaita Tola Sandesh Bhojpur) के समीप बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा मिला। उसी बीच रास्ते से गुजर रही संदेश थाना की पुलिस की नजर युवक पर पड़ी। इसके बाद संदेश थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल में लेकर आयी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस इस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही हैं। बताया जाता है कि उसके परिवार में पत्नी रीता देवी, पुत्री मुन्नी, चुन्नी, रंजू, अंशु और तीन पुत्र शेषनाथ, रंजन व साजन है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी रीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular