Homeआरा भोजपुरबिहियाभोजपुर में महिला बीडीसी गायब, नामजदों पर अपहरण का आरोप

भोजपुर में महिला बीडीसी गायब, नामजदों पर अपहरण का आरोप

Bihiya BDC: भोजपुर जिला के बिहिया प्रखंड के मझौली की महिला पंचायत समिति सदस्य गीता देवी का सोमवार को अपहरण करने का आरोप लगाकर थाने में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ आवेदन ।

  • हाइलाइट :-
    • प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर खेल शुरू
    • मझौली पंचायत समिति सदस्य गीता देवी का अपहरण करने का आरोप

बिहिया/आरा: Bihiya BDC बिहिया प्रखंड के मझौली की महिला पंचायत समिति सदस्य गीता देवी का सोमवार को अपहरण करने का आरोप लगाकर थाने में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव आने को लेकर अभी से ही खेल शुरू हो गया है। इस दौरान सोमवार को मझौली पंचायत समिति सदस्य गीता देवी का अपहरण करने का आरोप उनके पुत्र विंध्याचल कुमार ने लगाया है।

बिहिया थाने में दिये गये आवेदन में कहा है कि मेरी मां को घर आकर वे लोग स्कार्पियो में बैठाकर लेकर चले गए। एक बार बात होने के बाद मोबाइल बंद आ रहा है। इस मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular