Homeअन्यजलवायु अनुकूल खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन

जलवायु अनुकूल खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन

Climate friendly farming-जलवायु अनुकूल खेती सरकार की महत्वकांक्षी योजना है-डीएओ

jay kumar

खबरे आपकी आरा। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, भोजपुर के तत्वावधान में जलवायु अनुकूल खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने उपस्थित कृषकों को बताया कि जलवायु अनुकूल खेती सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। दलहन, तेलहन बीज के लिए निबंधन कराने एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजना हेतु निबंधन कराकर लाभ लेने का आह्वाहन किया।

पढ़ें- एक दूसरे का हाथ पकड़ उफनती गंगा में कूद पड़ी दो युवतियां

उन्होंने बताया कि जलवायु अनुकूल खेती के लिए कृषि यंत्रों की भुमिका महत्वपूर्ण है। साथ ही जल संरक्षण तकनीकी को अपनाने एवं जल संचय पर ध्यान देना होगा। जैविक खेती पर उन्होंने विशेष बल दिया। परियोजना निदेशक, आत्मा ने बताया कि बदलते परिवेश में फसलों के अधिक उत्पादन एवं गुणवता के लिए फसल के अनुकूल उनकी बुआई, देख-रेख कटाई, कृषि तकनीक का प्रयोग करके अधिक उपज प्राप्त किया जा सकता है।

पढ़ें-आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 सितंबर 2021 को आयोजित होगा लोक अदालत

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० पी० के० द्विवेदी ने उपस्थित कृषकों को मक्का में फॉल आर्मी वर्म से बचाव एवं पौधों में कैल्सियम एवं पोटाश के प्रयोग करने का सलाह दिया। शशी भुषण कुमार शशि ने अन्तवर्तीय फसल मक्का एवं सोयाबीन के बारे में बताया। उप परियोजना निदेशक, आत्म, राणा राजीव रंजन कुमार ने पैडी ट्रान्सप्लांटर से खेती एवं कृषि विभाग के संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

Climate friendly farming
जलवायु अनुकूल खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन

Climate friendly farming-कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक नीरज कुमार एवं धन्यवाद प्रखंड तकनीकी प्रबंधन संजय कुमार ने किया। सहायक तकनीकी प्रबंधक अदिति चंदेल, ऋतिका कुमारी एवं कृषि समन्वयक, भैया राम कृष्ण, राजीव रंजन सहित पंचायत के किसान सलाहकार उपस्थित थे। प्रशिक्षण के उपरांत कृषकों को जलवायु अनुकूल खेती के प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र पर कृषकों को परिभ्रमण कराया गया।

पढ़ें-शराब मामले में जब्त वाहनों के खिलाफ अब प्राथमिकी के साथ भेजना होगा अधिग्रहण का प्रस्ताव

पढ़ें- संभावित बाढ़ को लेकर भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने की जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक

Bijay singh

Most Popular