HomeNewsचार वर्ष से फरार पचास हजार का इनामी किसुन मिश्रा ने किया...

चार वर्ष से फरार पचास हजार का इनामी किसुन मिश्रा ने किया आत्मसमर्पण

Kishun Mishra of Shahpur Sonbarsa आरा/शाहपुर: भाजपा के तत्कालीन उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की हत्या के मामले में फरार चल रहे शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपर ओपी अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी किशुन किशोर मिश्रा ने बुधवार को आरा कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

jay kumar

किशुन मिश्रा पर कुल सात मामले दर्ज हैं। सभी मामले कारनामेपुर ओपी में दर्ज हैं। जिसमें हत्या रंगदारी तथा आर्म्स एक्ट शामिल है। बताते चले की कृष्ण मिश्रा पिछले चार वर्ष से फरार चल रहा था। 28 सितंबर 2018 को अहले सुबह के कमल किशोर मिश्रा की सोनबरसा गांव में उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक के पिता द्वारा कांड संख्या 302/28 दर्ज कराया गया था। जिसमे किशुन मिश्रा को नामजद आरोपी बनाया गया था। उक्त मामले में किशुन मिश्रा उसी समय से फरार चल रहा था।

इधर पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनो में किशुन मिश्रा (Kishun Mishra of Shahpur Sonbarsa) की गिरफ्तारी को लेकर अभियान छेड़ दिया गया था। जिसके तहत पुलिस की टीम कोलकाता, धनबाद, आजमगढ़,बलिया व बिहार में कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस सूत्रों की माने तो कोलकाता में पुलिस द्वारा करीब एक दर्जन बार छापेमारी की गई। जबकि मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के कई स्थान पर लगातार छापेमारी की जा रही थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular