Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsपटना जा रहें बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, एक...

पटना जा रहें बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Accident in Kulhadiya: कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप घटी घटना

खबरे आपकी आरा/बिहार: आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप शनिवार की सुबह पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया। वही लोगो में अफरा-तफरी मची रही।

Accident in Kulhadiya: आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर आरा-पटना नेशनल हाईवे को कुल्हड़िया गांव के समीप जाम कर दिया। जिससे करीब तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जाम  के कारण मरीजों एवं एंबुलेंस चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने लगी। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी स्व.रमेश सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह उर्फ दीपू है। जख्मी उसी गांव का स्व. राजेश्वर सिंह के पुत्र विकास कुमार हैं। वह प्राइवेट जॉब करता था।

Accident in Kulhadiya

इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम

जख्मी युवक का कोईलवर पीएचसी में कराया जा रहा इलाज

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह आज सुबह अपने दोस्त विकास कुमार के साथ किसी काम से पटना जा रहा था। उसी दौरान कुल्हड़िया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया जा रहा था। तभी अमित कुमार सिंह उर्फ दीपू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन दोनों को कोईलवर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख अमित कुमार सिंह उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी उसके दोस्त विकास कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां अनीता देवी, पत्नी सिम्पी देवी एवं एक पुत्री आरोही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां अनीता देवी, पत्नी सिम्पी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular