Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारबिहार में राजद-26, कांग्रेस-9, वाम दल-5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में राजद-26, कांग्रेस-9, वाम दल-5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन के साथी दलों के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया

Lok Sabha – Mahagathbandhan: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन के साथी दलों के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया

  • हाइलाइट :- Lok Sabha – Mahagathbandhan
    • पूर्णिया लड़ने की जिद में पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव की बात नहीं मानी
    • यहां से राजद की उम्मीदवार बीमा भारती ही चुनाव लड़ेंगी

कई दिनों के मंथन और जद्दोजहद के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन के साथी दलों के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अन्य सभी दलों के नेताओं को मौजूदगी में इसकी जानकारी दी। तय फार्मूले के मुताबिक आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस के हिस्से में 9 लोकसभा सीटें दी गई हैं। लालू प्रसाद यादव ने वाम दलों को 5 सीटों पर एडजस्ट किया है। इसमें भाकपा माले को तीन, सीपीआई को एक और सीपीएम के हिस्से में एक सीट दी गई है। पूर्णिया की हॉट सीट राजद के खाते में चली गयी है। ऐसे में अपनी पार्टी को कांग्रेस में विलय कर देने वाले पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सामने बड़ा धर्मसंकट खड़ा हो गया है अब वह क्या करेंगे। पप्पू यादव यह घोषणा कर चुके हैं कि पूर्णिया मेरी मां है और दुनिया छोड़ सकते हैं पर पूर्णिया नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्णिया छोड़ने से बेहतर होगा आत्महत्या कर लेना।

कांग्रेस में विलय से पूर्व लालू प्रसाद यादव ने पप्पू यादव से कहा था कि अपनी पार्टी JAP का विलय आरजेडी में कर लें और मधेपुरा से लोकसभा का चुनाव लड़ें। पप्पू यादव मधेपुरा का सांसद रह चुके हैं। लेकिन पूर्णिया लड़ने की जिद में पप्पू यादव ने लालू की बात नहीं मानी। कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कर दिया। दरअसल 2019 में पूर्णिया लोकसभा से कांग्रेस चुनाव लड़ी थी। पार्टी ने उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को उतारा था। लेकिन एडीए उम्मीदवार संतोष कुशवाहा ने उन्हें पराजित कर दिया था। इसी सीट पर लड़ने के लिए पप्पू यादव ने अपनी पार्टी JAP का कांग्रेस में विलय कर दिया। लेकिन टिकट बंटवारे की तस्वीर फाइनल होने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी। यहां से राजद की उम्मीदवार बीमा भारती ही चुनाव लड़ेंगी

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

कहा यह भी जा रहा है कि पप्पू यादव के कांग्रेस में आने से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह खुश नहीं थे। उन्होंने कहा था कि विलय की कोई जानकारी उन्हें नहीं थी। अखिलेश सिंह लालू यादव के करीबी हैं। लालू ने ही अखिलेश सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया था। पिछले दिनों अखिलेश सिंह ने पार्टी कार्यालय में लालू यादव को बुलाकर एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया था।

इस बीच पप्पू यादव ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तय करेंगे। बीमा भारती के लिए चुनाव प्रसार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया से कांग्रेस का झंडा लहराएगा और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया है कि सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। बंटवारे में कांग्रेस को जो 9 सीटें दी गई हैं उनमें किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, प. चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज शामिल हैं।

महागठबंधन के फॉर्मूले में राजद के हिस्से में जो सीटें आई हैं उनमें गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर शामिल हैं। वाम दलों में भाकपा माले को आरा, काराकाट और नालंदा दी गयी है। सीपीआई को बेगूसराय और सीपीएम को खड़गिया से चुनाव लड़ना तय किया गया है। अब सभी दल अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular