Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराआरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था की भीड़

आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था की भीड़

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी दुर्गा के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सप्तमी तिथि को पूजन करने के लिए पूजा पंडालों एवं मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही।

Maa Aranya – Arrah city: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी दुर्गा के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सप्तमी तिथि को पूजन करने के लिए पूजा पंडालों एवं मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही।

  • हाइलाइट :Maa Aranya – Arrah city
    • हजारों की संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
    • आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी

आरा: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी दुर्गा के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सप्तमी तिथि को पूजन करने के लिए पूजा पंडालों एवं मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजन एवं दर्शन को लेकर बुधवार की अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। हजारों की संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेक कर पूजा अर्चना की।

इसके पूर्व मां आरण्य देवी के मंदिर में कोलकाता के सुप्रसिद्ध फूल-श्रृंगार के कारीगर द्वारा आकर्षक सजावट एवं माता का श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात शनिवार की सुबह साढे़ 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्रवण जलान, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार एवं मारवाड़ी समाज के लोग सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

मंगला आरती के पश्चात भक्तो के बेसन से निर्मित बुंदिया का प्रसाद वितरित किया गया। आरती के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। शाम 4 बजे मंदिर में दीप जलाने के लिए महिलाओं एवं युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

संध्या समय 8 बजे मां की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में व्यवस्था को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, राजू मेहता, संतोष सिंह, अशोक सिंह, नवीन प्रकाश, गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार पांडेय, संजय मिश्रा, रंगनाथ मिश्रा, गोलू मिश्रा, कन्हैया प्रसाद, सोनू कुमार उर्फ रिशु समेत अन्य सक्रिय रहें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular