Friday, May 9, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsनव वर्ष के पहले दिन शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में कंबल...

नव वर्ष के पहले दिन शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में कंबल वितरण

भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चर्चित राजद नेता मदन यादव की टीम की नियति बन चुकी है।

Madan Yadav distributed blankets: भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चर्चित राजद नेता मदन यादव की टीम की नियति बन चुकी है।

  • हाइलाइट्स: Madan Yadav distributed blankets
    • नव वर्ष के पहले दिन, मदन यादव के द्वारा कंबल वितरण की शुरुआत
    • बढ़ती ठंड से परेशान गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण
    • इस कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना, राजद नेता को दिया आशीर्वाद

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चर्चित राजद नेता मदन यादव की टीम की नियति बन चुकी है। नव वर्ष के पहले दिन वही बढ़ते ठंड के मौसम को देखते हुए राजद नेता मदन यादव के द्वारा शाहपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में कंबल वितरण का कार्य किया गया।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

शाहपुर विधानसभा के चर्चित राजद नेता मदन यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर बहोरनपुर पंचायत के हिरखी पिपरा , बुझा राय के डेरा वही सूहीया पंचायत के सोनकी, होरील छपरा सहित कई गांवों का दौरा किया और वहां उपस्थित लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस पहल से अनेक गरीब परिवारों को राहत मिली और उनके चेहरे पर संतोष का भाव देखने को मिला। ग्रामवासियों ने समर्पण के साथ मदन यादव के इस कार्य की सराहना की और राजद नेता को आशीर्वाद दिया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

चर्चित राजद नेता मदन यादव ने कहा की बढ़ती ठंड से गरीब लोग अत्यधिक प्रभावित होते हैं। जब तापमान में गिरावट आती है तो गरीब परिवारों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मदन यादव के द्वारा कंबल वितरण की इस पहल ने न सिर्फ गरीब लोगों की जरूरतों को पूरा किया, बल्कि उन्हें यह एहसास भी कराया कि वे अकेले नहीं हैं।

मौके पर उपस्थित राजद नेता राजा पांडे ने कहा की मानव सेवा के कार्यों से मदन यादव क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो चुके है। ये अपने समाजसेवा के कार्यों से लगातार क्षेत्र के माननीय को एक सकारात्मक संदेश भी प्रेषित कर रहें है कि जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, विशेषकर कठिनाइयों के समय। उन्होंने बताया शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में आई बाढ़ के समय भी केवल मदन यादव सेवा की भावना से बाढ़ पीड़ितों के बीच उपस्थित रहें। आज बढ़ती ठंड के समय में भी केवल मदन यादव आप लोगों के बीच आये है। अब हमलोगों को 2025 में एक सार्थक प्रयास करना है की वो आगे भी हमलोगों के बीच आते रहे।

इस दौरान सभा चौधरी ने कहा की नेता का दायित्व केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि समाज के प्रति भी एक गहरी जिम्मेदारी होती है। मदन यादव ने इस पहल से एक अनुकरणीय मिशाल पेश की है। वही जनता के वोट से नेता बने माननीय के लिए जनता केवल वोट के समय मालिक दिखाई देती है। इस अवसर पर कलक्टर यादव, राजा पांडे, भीम जी पासवान, चतुर यादव सहित कई लोग उपस्थित रहें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!