HomeNewsबुजुर्ग के अंतिम संस्कार में भाग लेने गये युवक की गंगा में...

बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में भाग लेने गये युवक की गंगा में डूबने से मौत

Mahuli Ghat सिन्हा ओपी क्षेत्र के महुली घाट की बुधवार शाम की घटना

शव खोजने के बदले में सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

खबरे आपकी बिहार/आरा/बड़हरा: सिन्हा ओपी क्षेत्र के महुली घाट Mahuli Ghat के समीप बुधवार की शाम गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। लोगों के काफी प्रयास के बाद शव नदी से बरामद हुआ। उसके बाद परिजन शव लेकर चले गये। वहीं पुलिस शव खोजने के बदले काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। मृत युवक आरा शहर के मझौंवा गांव निवासी धननंजय सिंह है। वह गांव में ही पशुपालन करते थे।

खवासपुर इलाके से मिला शव, परिजन लेकर चले गये घर

बताया जाता है कि मझौंवा निवासी एक बुजुर्ग शिवदर्शन सिंह का देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार महुली स्थित गंगा नदी घाट पर कराया जा रहा था। दाह संस्कार में भाग लेने धनंजय सिंह भी महुली गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से गंगा में गिर गया और डूब गया। इससे अफरातफरी मच गयी और लोग उसकी खोज में जुट गये। काफी देर बाद खवासपुर इलाके से शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि मृत युवक अविवाहित थे। उनके परिवार में सिर्फ विधवा मां है।

पढ़े :- डबल मर्डर सनसनी – बुजुर्ग को जिंदा जलाने वाले आरोपित को भीड़ ने मार डाला, शव भी जलाया

पढ़े :- रनी नहर से शुरू हुआ बवाल पवना बाजार तक पहुंचा और होने लगी दौड़ा-दौड़ी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular