HomeNewsघर में घुस नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

घर में घुस नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

Minor raped in Bhojpur – अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

खबरे आपकी बिहार/आरा/अगिआंव: Minor raped in Bhojpur भोजपुर में फिर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है। घर में घुस गांव के एक युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। रेप की घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसे लेकर किशोरी द्वारा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

jay kumar

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, धरपकड़ में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद बयान दर्ज कराने और मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता कटनी करने गये थे। वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही युवक दीवार फांद घर में किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर धमकी देते भाग निकला। माता-पिता के घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन किशोरी को लेकर आरा महिला थाना पहुंचे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की धरपकड़ मे जुट गयी है।

पढ़े :- छात्रा ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular