Sunday, May 11, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeजगदीशपुर में कुएं से बरामद हुआ मासूम बच्चे का शव

जगदीशपुर में कुएं से बरामद हुआ मासूम बच्चे का शव

  • हाईलाइट
    • तीन वर्षीय बालक का शव पानी भरे कुएं से बरामद
    • मंगलवार की शाम खेलने के दौरान हुआ था लापता, गुरुवार को मिला शव

Jagdishpur News खबरे आपकी आरा: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिचला जंगलमहाल पंचायत के मैना टोला गांव के बधार से स्थित कुएं से एक मासूम का शव बरामद हुआ। वह मंगलवार से ही लापता था। शव बरामद होने की खबर से गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृत बालक मैना टोला गांव निवासी मदन सिंह का छोटा पुत्र तीन वर्षीय लवकुश कुमार था।

बताया जाता है कि 15 नवंबर को शाम 4 बजे तक वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की शाम जब गांव के लोग बधार की ओर जा रहे थे। तभी कुएं में बालक का शव तैरता देखा। जिसकी सूचना परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

Jagdishpur News : बालक की हत्या कर शव को कुआं में फेका

Maina Tola village Jagdishpur

इधर, मासूम का शव बरामद होने की खबर मिलते ही कुए के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते नजर करते आये। जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज हो चुका है। उन्होने बताया कि बालक की हत्या कर शव को कुआं मे फेका गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जो भी इस घटना मे शामिल होगा उसको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पिता ने अपहरण कर हत्या करने का लगाया आरोप
मृत बालक लवकुश कुमार के पिता मदन सिंह ने बताया कि पहले मेरे बेटे की अपहरण की गई। उसके बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने गांव के ही नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पूर्व के जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात बताई।

दो भाइयों में सबसे छोटा था लवकुश
मृतक लवकुश दो भाइयों में सबसे छोटा था। 6 वर्षीय बड़ा भाई रवि कुमार है। घटना के बाद मृतक की मां ललिता देवी, चाचा ददन सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे की मौत के गम में पिता मदन सिंह और मां ललिता देवी के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!