Homeबिहारआरापुलिस को चकमा देकर हत्या के प्रयास का आरोपित फरार

पुलिस को चकमा देकर हत्या के प्रयास का आरोपित फरार

आरा में हत्या के प्रयास का एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार

Manish Yadav Sonvarsha: आरा मंडल कारा के मुख्य द्वार पर पुलिस वाहन से उतरते ही आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

jay kumar
  • हाइलाइट: Manish Yadav Sonvarsha
  • आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल ले जाया जा रहा था

बिहार,भोजपुर। आरा में हत्या के प्रयास का एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी मनीष यादव को पुलिस ने एक हत्या के प्रयास के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया था।

गुरुवार को आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरा मंडल कारा के मुख्य द्वार पर पुलिस वाहन से उतरते ही मनीष यादव पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। घटना के तत्काल बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इस मामले के संबंध में नगर थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की ओर से उसे पुनः गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular