Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsझारखंडआरा सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में हवलदार की मौत

आरा सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में हवलदार की मौत

Surgical ward Ara सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

छुट्टी में गांव आये झारखंड पुलिस के हवलदार की मौत

खबरे आपकी बिहार/आरा: झारखंड पुलिस के हवलदार की बीमारी के कारण मौत हो गयी। रविवार दोपहर सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत हवलदार बड़हरा थाना क्षेत्र के पुराना सबलपुर गांव के रहने वाले मेवालाल राम (56)थे। वह झारखंड के साहेबगंज जिला के जिरवाड़ी थाना क्षेत्र के झरना कॉलोनी पुलिस चौकी में तैनात थे।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Surgical ward Ara: परिजनों ने सुगर की शिकायत होने की कही बात

पैर जख्म होने के बाद पांच जनवरी को ज्यादा बिगड़ गयी थी तबीयत

परिजनों ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व छुट्टी लेकर गांव आये थे। उन्हें पहले से सुगर की बीमारी थी। कुछ दिन पूर्व उनके पैर में एक जख्म हो गया था, जो सुख नहीं रहा था। इसी बीच  बीते पांच जनवरी को उनकी तबियत काफी बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। सर्जिकल वार्ड में उनका इलाज कराया जा रहा था। रविवर दोपहर उनकी मौत हो गयी। उसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गये।

Surgical ward Ara

घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि वह 2024 में रिटायर होने वाले थे। वह तीन भाई और दो बहन में मांझिल थे। उनके परिवार में पत्नी महेंद्री देवी, तीन पुत्री और दो पुत्र राजू कुमार पासवान एवं सरोज कुमार है। मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी महेंद्री देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें: मोबाइल सर्विलांस से खुला राज: प्रेमिका से मिलने मुंबई गया था चार बच्चों का बाप

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular