Thursday, May 15, 2025
No menu items!
HomeNewsमुखिया बुटेश्वर यादव लड़ेंगे शाहपुर से चुनाव,मुखिया संघ का मिला समर्थन

मुखिया बुटेश्वर यादव लड़ेंगे शाहपुर से चुनाव,मुखिया संघ का मिला समर्थन

Mukhiya Buteshwar Yadav – यादवो की नाराजगी वर्तमान राजद विधायक राहुल तिवारी के लिए बन सकती है मुसीबत

आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मुखिया भूटेश्वर यादव को विधान सभा चुनाव लड़ने का किया आह्ववान

बिहिया। जितेंद्र कुमार:Mukhiya Buteshwar Yadav भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओ ने बिहिया नगर के निजी आवास पर बैठक कर मुखिया संघ के अध्यक्ष भूटेश्वर यादव को चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासी के रूप मैदान में उतारने का निर्णय लिया। इस मौके पर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के गाँव गाँव से लोग उपस्थित हुए तथा भरपूर सहयोग करने का अपील किया। बैठक की अध्यक्षता मुखलाल सिंह कमरियाव व संचालन राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि मुराद हुसैन ने किया।

बैठक में एकजुट होकर सभी ने एक शुर में चुनाव जीतने का किया एलान

बैठक में सभी लोग अपनी अपनी बात को रखते हुए एक शुर में मुखिया भूटेश्वर यादव को चुनाव लड़ाने के साथ जितने का अपील किया।प्रत्यासी भूटेश्वर यादव शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बिहिया प्रखंड के ओसाई पंचायत के 20 वर्षों से लगातार मुखिया है। उन्होंने पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता आशा देवी को अपने लोकप्रियता के बल पर जिला पार्षद से चुनाव में विजयी प्राप्त कराया थे, जो दलित समाज से आती है। क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन कर रह गया था। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने बिना किसी जात पात व भेदभाव के क्षेत्र सक्रिय राजनीतिक भूमिका में रहे।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

सूत्रों की माने तो इस चुनाव भूटेश्वर यादव के अचानक चुनाव मैदान में प्रत्यासी बनने के बाद शाहपुर की राजनीतिक महौल बदल गया है। सभी मतदाता सोच में पड़ गए है। वैसे शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में उनकी छवि भी लोकप्रियता के रूप में कायम है। इस दौरान क्षेत्र में जुटे सभी लोगों ने आवाज में हाथ उठा कर भूतेश्वर यादव को चुनाव जीतने की अपील की। बताया जाता है राजद वरीय नेतृत्व से कार्यकर्ताओ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कहा शीर्ष नेतृत्व का फैसला हमे नही है मंजूर।

बोले प्रत्यासी भेटेश्वर यादव नौवजवानो को रोजगार,बिजली,सड़क,शिक्षा,गरीब गुरबों को राशन व इंदिरा आवास होगी उपलब्ध

अंत मे बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रत्यासी भेटेश्वर यादव ने कहा कि शाहपुर की जनता ने मुझे यदि जीता कर विधान सभा भेजती है तो हम बिना किसी भेदभाव के एक समान कार्य करूंगा।शाहपुर के छुटे कार्यो को पूरा करूंगा। गरीब गुरबों को इधर उधर कही भटकना नही पड़ेगा। पूर्व की तरह कार्य करूंगा। नौवजवानों के बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास करूंगा।

मौके पर कमरियाव मुखिया पति सुरेन्द्र यादव, शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेज नारायण सिंह,मुखिया कमता यादव, मुखिया अशोक चौधरी,पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव, मुखिया पति मुना पासवान, पूर्व मुखिया शिव कुमार यादव, राजद नेता राज नाथ सिंह,उप प्रमुख शशि भूषण सिंह,जनार्दन सिंह,विनोद सिंह,ऋतुराज सिंह,कामख्या सिंह,रविन्द्र यादव,नरेन्द्र यादव,मनोज यादव,श्रीकांत यादव, उमा शंकर यादव, राधेश्याम यादव सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता व मतदाता उपस्थित थे।

एसपी बोलेः गोली से जख्मी युवक जहां घटनास्थल बता रहा है, वहां नहीं चली है गोली

लकडी के प्लाई को काटकर बनाए गए तहखाने से हो रही थी शराब की तस्करी

गंदगी मुक्त मेरा गांव विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता में देश भर में मिला है तीसरा स्थान

भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद ने गीता पांडे को महज 272 वोटो से शिकस्त दी थी

अजीमाबाद व नोनउर बाजार से तगादा कर लौट रहे आरा के व्यवसायियों को अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular