Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरपीरोरिश्ते का कत्ल: जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर...

रिश्ते का कत्ल: जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला

Murder of Prabha Shankar Tiwari: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में गुरुवार की रात जमीन के विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

  • हाइलाइट्स: Murder of Prabha Shankar Tiwari
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में गुरुवार की रात घटी घटना

आरा/पीरो: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में गुरुवार की रात जमीन के विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी स्व. रामस्वामी तिवारी के 40 वर्षीय पुत्र प्रभा शंकर तिवारी है।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

इधर, मृतक के फूफा सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि उसके चाचा शरदानंद तिवारी उर्फ चौबेजी से करीब 18 वर्ष से 34 बिगहा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर उन लोगों के द्वारा प्रभा शंकर तिवारी के परिवार वाले को पहले से काफी प्रताड़ित किया जाता था। जिसके कारण उसकी मां मीना देवी द्वारा जहर खा लिया गया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद प्रभा शंकर तिवारी के द्वारा अपने चाचा एवं अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि दो वर्ष के बाद हाथ-पैर जोड़कर उनके द्वारा केस को सुलह करा लिया गया था।

पढ़ें : मंगलामुखी द्वारा गोद लिए मासूम बच्ची की हत्या से आक्रोशित हुए किन्नर

गुरुवार की रात जब प्रभा शंकर तिवारी अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसके बड़े चाचा शरदानंद तिवारी उर्फ चौबेजी अपने बेटे पंकज तिवारी एवं विकास तिवारी के साथ अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और उसकी पिटाई कर दी। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात शुक्रवार की सुबह परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

shiv Ji

पढ़ें: स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम करेगी हत्या कांडों में गिरफ्तारी और जांच: डीआईजी

वहीं दूसरी ओर मृतक के फूफा सत्येंद्र पांडेय ने उसके बड़े चाचा शरदानंद तिवारी उर्फ चौबेजी व उनके दो पुत्र पंकज तिवारी एवं विकास तिवारी पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अपने भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें: दुबई से बिहार में उपमुखिया के हत्या की सुपारी, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप के इकलौती संतान थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता देवी, तीन पुत्री मुस्कान कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व दो पुत्र आशुतोष तिवारी एवं दाउजी तिवारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी सुनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

पढ़ें: डेड बॉडी को बोरा में बांधकर पुल के नीचे नहर में डूबाया, गिरफ्तार

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular