HomeNewsबिहारट्रक ने बाइक सवार मुजफ्फरपुर के दो दोस्तों को रौंदा, एक की...

ट्रक ने बाइक सवार मुजफ्फरपुर के दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत


Babura check post Road accident:पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा-छपरा फोरलेन पर बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा चेक पोस्ट के समीप घटी घटना

खबरे आपकी बिहार आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के बड़हरा चेक पोस्ट के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा मामूली रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Babura check post Road accident: मृतक मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव निवासी

जख्मी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामाडीह गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह का 27 वर्षीय पुत्र विक्की सिंह है। जबकि जख्मी उसी जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामाडीह गांव निवासी मुरारी साह है। दोनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित एक बेकरी में मजदूरी का काम करते है।

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक द्वारा वाराणसी से अपने गांव लौट रहे थे। उसी बीच आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा चेक पोस्ट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दोनो को रौंद दिया। हादसे में विक्की सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त मुरारी साह मामूली रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular