Thursday, May 15, 2025
No menu items!
HomeNewsमहिलाओं से भरी टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर

महिलाओं से भरी टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर

Narayangarh: ट्रैक्टर की ठोकर से टेंपो सवार महिला की मौत, छह घायल

बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव समीप हुआ हादसा

गैस कनेक्शन करा घर लौट रही महिलाओं से भरी टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर धूना

खबरे आपकी बिहार/आरा: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र नारायणगढ़ गांव मोड़ के पास ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी टेंपो में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें टेंपो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में पांच अन्य महिलाओं सहित छह लोग जख्मी हो गये। मृत महिला नारायणगढ़ गांव निवासी राजानंद चौधरी की 55 वर्ष पत्नी प्यारो देवी थी। घायलों में उसी गांव की देवांता देवी, शारदा देवी, मीरा देवी, रूना देवी और सूरज कुमार हैं। सभी का इलाज पीरो और जगदीशपुर स्थित अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

इधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। इसमें चालक भी जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और टेंपो को जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी महिलायें गैस का कनेक्शन लेने जमुआंव गांव गयी थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी टेंपो से गांव लौट रही थी। तभी हादसा हो गया। 

Narayangarh: टेंपो में ठोकर लगने से रोड पर गिरी महिला और चढ़ गया ट्रैक्टर

Narayangarh Accident

बताया जा रहा है कि टेंपो जैसे ही नारायणगढ़ गांव के पास रुकी। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसमें धक्का मार दिया। इससे टेंपो सवार प्यारो देवी रोड पर गिर पड़ी। उसके बाद भागने के क्रम में ट्रैक्टर चालक ने महिला को रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।हादसे की सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को थाना की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने मृत महिला के परिवार को ढांढस बंधाये और बीडीओ से परिवारिक लाभ सहित अन्य मुआवजा दिलाने की मांग की। हादसे के बाद महिला के घर में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि मृत महिला के परिवार में पांच पुत्री और तीन पुत्र प्रमोद चौधरी,ददन चौधरी व मुकेश चौधरी है। मौत के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular