Homeबिहारआराबड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व दो अपराधकर्मी गिरफ्तार

बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व दो अपराधकर्मी गिरफ्तार

Nawada Police: गिरफ्तार अपराध कर्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी स्व. रविंद्र तिवारी का पुत्र लवकुश तिवारी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा निवासी विनय कुमार सिंह का पुत्र संतोष सिंह है।

Nawada Police: गिरफ्तार अपराध कर्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी स्व. रविंद्र तिवारी का पुत्र लवकुश तिवारी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा निवासी विनय कुमार सिंह का पुत्र संतोष सिंह है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Nawada Police
    • अपराधियों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस एवं एक बाइक बरामद
    • नवादा थाना पुलिस को छापेमारी के दौरान मिली उपलब्धि

आरा: नवादा थाना पुलिस की टीम ने बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से अवैध अग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसकी जानकारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने रविवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में पुअनि संतोष कुमार दास, प्रपुअनि चन्देश्वर कुमार, प्रपुअनि निशा भारती एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ 8 जून को समय करीब 11 बजे रात्रि में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी की जा रही थी।

छापामारी के क्रम में समय करीब साढ़े 12 बजे पूर्वाहन में आरा रेलवे कॉलोनी के पास स्थित कतीरा जाने वाली रोड की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से रोकने का प्रयास किया गया, तो मोटरसाईकिल पर सवार दोनो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया और उसके शरीर का विधिवत तलाशी लिया गया।

इस दौरान उसके पास से‌ एक देशी कट्टा, तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी स्व. रविंद्र तिवारी का पुत्र लवकुश तिवारी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा निवासी विनय कुमार सिंह का पुत्र संतोष सिंह है। इस संबंध में गिरफ्तार दोनो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular