Homeबिहारआरा भोजपुरऔरंगाबाद और गया में शुक्ला नाम से चर्चित नक्सली भोजपुर से गिरफ्तार

औरंगाबाद और गया में शुक्ला नाम से चर्चित नक्सली भोजपुर से गिरफ्तार

Naxalite - Bhojpur: भोजपुर के चरपोखरी थाने की पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Naxalite – Bhojpur: भोजपुर के चरपोखरी थाने की पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है।

  • हाइलाइट :- Naxalite – Bhojpur
    • एसटीएफ की मदद से सिकरहट्टा कला गांव से गिरफ्तार किया गया
    • सक्रिय नक्सली भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी
    • पूर्व में भोजपुर, गया, औरंगाबाद और अरवल जिलों में नक्सल संबंधी केस है दर्ज

आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाने की पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। वह भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ उर्फ शुक्ला है। उसे शुक्रवार की रात एसटीएफ की मदद से सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा कला गांव से गिरफ्तार किया गया। भोजपुर के साथ औरंगाबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ पूर्व में भोजपुर, गया, औरंगाबाद और अरवल जिलों में नक्सल संबंधी केस दर्ज हैं।

2019 में गया के आमस थाने की पुलिस ने एक नक्सली कांड में उसे जेल भी भेजा था। उसका नाम कुछ साल पहले गया में एक जनप्रतिनिधि का घर उड़ाने के मामले में भी आया था। वह गया, औरंगाबाद और अरवल में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और फिलहाल गया जिले के संदीप यादव गिरोह का लीड कर रहा था। एसडीपीओ राहुल सिंह की ओर से शनिवार को चरपोखरी थाने में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि चरपोखरी थाने में पूर्व में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, ऑनलॉफुल एक्टीविटिज (प्रिवेंशन) एक्ट और सीएल एक्ट में वांछित नक्सली राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सिकरहट्टा कला गांव में कहीं छिपा है। उस आधार पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी कन्हैया कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

टीम ने एसटीएफ की मदद और तकनीकी सूत्र के जरिए तत्काल सिकरहट्टा कला गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पूर्व में सहार थाने में 2009 में हत्या, 2014 में हथियार बरामदगी, चरपोखरी थाने में रंगदारी वसूलने और गया के आमस थाने में नक्सली कांड दर्ज है। 2019 में गया के आमस थाना पुलिस की ओर से उसे संगठन का विस्तार करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। औरंगाबाद के देव और डिबरा थानों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। वह 2015 में चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई रोड में एक पुलिया के नीचे सिलेंडर बल प्लांट करने में फरार चल रहा था।

बताते चलें कि 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस पर हमला कर हथियार लूटने के उद्देश्य से कथराई रोड में एक पुलिया के नीचे दो सिलेंडर बम लगाये गये थे। हालांकि तब पुलिस की सक्रियता से दोनों बम बरामद कर लिये गये थे। उस मामले में भोजपुर और औरंगाबाद के करीब आधा दर्जन नक्सलियों का नाम आया था। इनमें अधिकतर नक्सलियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पिछले सात मई को भी इस मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया था।

Naxalite – Bhojpur: सिकरट्टा में मकान बना रहता था नक्सली राज कुमार, एसटीएफ ने खोज निकाला पता

गिरफ्तार राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला जी एक शातिर नक्सली बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह अलग-अलग जिलों में नाम बदल कर नक्सली गतिविधियों को अंजाम देता था। गया इलाके में वह नक्सली संगठन को विस्तार देने में भी जुटा था। मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी केशो सिंह का पुत्र राज कुमार औरंगाबाद और गया में शुक्ला के नाम से चर्चित है। उन दोनों जिलों में शुक्ला उर्फ राज कुमार के नाम से प्राथमिकी भी दर्ज है। कुछ जगहों पर उसने विजय सिंह के नाम से भी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है।

एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने विजय सिंह नाम से अपना आधार कार्ड बनवा लिया है और सिकरहट्टा कला गांव में एक छोटा मकान बनाकर रहता था। सिकरहट्टा में रहने के बाद भी वह औरंगाबाद सहित अन्य जगहों पर नक्सली गतिविधियों में शामिल रहता था। इधर, औरंगाबाद में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ के मामले में एसटीएफ टीम उसे खोज रही थी। उसी क्रम में एसटीएफ टीम को उसके नये ठिकाने के बारे में पता चला। इसके बाद शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular