Homeआरा भोजपुरपीरोबिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवकों...

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका और भुलुकुआं के बीच हुई घटना

Jaisidih: मृतकों में पीरो थाना के जैसीडीह गांव निवासी महानंद पासवान के पुत्र रुदल पासवान (23 वर्ष) और कृष्णा राम के पुत्र पन्नू राम (25 वर्ष) हैं।

  • हाइलाइट :-
    • पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका और भुलुकुआं के बीच हुई घटना
    • एक ने घटनास्थल और दूसरे ने अस्पताल लाने के क्रम में हुई मौत

पीरो/आरा: बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका और भुलुकुआं के बीच शनिवार की शाम तेज गति से जा रही स्कार्पियो के धक्के से एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पीरो थाना के जैसीडीह गांव (Jaisidih) निवासी महानंद पासवान के पुत्र रुदल पासवान (23 वर्ष) और कृष्णा राम के पुत्र पन्नू राम (25 वर्ष) हैं।

घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे को घटनास्थल के समीप जाम कर यातायात को ठप्प कर दिया है। पीरो के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ आक्रोशित नागरिकों को समझाने में लगे हुए हैं। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों मृतक युवकों के परिजनों के बीच रुदन-क्रंदन का माहौल कायम है।

बता दें कि जैसीडीह गांव निवासी दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पीरो की ओर आ रहे थे। पीरो की ओर से तेज गति से एक स्कार्पियो फतेहपुर की ओर जा रही थी। घटनास्थल के समीप तेज गति से जा रही स्कार्पियो के चालक ने रॉन्ग साइड में जाकर बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे युवक की मौत पीरो अस्पताल लाये जाने के क्रम में हुई। मृतक रुदल पासवान चार भाई था जबकि दूसरा मृतक पन्नू राम दो भाई था। रुदल पासवान अविवाहित था जबकि पन्नू राम शादीशुदा था और उसे दो माह का एक छोटा बच्चा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular