Homeआरा भोजपुरचरपोखरीडीजे देखने निकला बच्चे का दूसरे दिन कुएं से मिला शव, हत्या...

डीजे देखने निकला बच्चे का दूसरे दिन कुएं से मिला शव, हत्या का आरोप

चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की शुक्रवार की घटना, दोपहर में घर से निकला था बच्चा

Mukundpur: चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव से शुक्रवार से गायब बच्चे की की मौत हो गयी है। उसका शव शनिवार की दोपहर गांव स्थित कुएं से बरामद किया गया।

  • हाइलाइट :-
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की शुक्रवार की घटना, दोपहर में घर से निकला था बच्चा
    • गांव स्थित श्मशान घाट के समीप कुएं से शनिवार की दोपहर से मिला बच्चे का शव
    • परिजनों की ओर से डीजे वाले पर कुएं में फेंक कर बच्चे की हत्या का लगाया जा रहा आरोप
    • हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच में जुटी पुलिस
    • दादा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, डीजे वाले को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Mukundpur चरपोखरी/आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव (Mukundpur) से शुक्रवार से गायब बच्चे की की मौत हो गयी है। उसका शव शनिवार की दोपहर गांव स्थित कुएं से बरामद किया गया। मृत बच्चा मुकुंदपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह का 8 वर्षीय पुत्र राजा कुमार था। शुक्रवार को वह डीजे दिखने घर से निकला था। परिजनों की ओर से डीजे वाले पर कुएं में फेंक कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में बच्चे के दादा भीम सिंह की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की ओर से डीजे वाले से पूछताछ की जा रही है।

मृत बालक के दादा भीम सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को गांव में डीजे बज रहा था। लिलारी गांव का एक डीजे वाला गांव में आया था। उनका पोता भी डीजे देखने गया था। उसके बाद डीजे वाला उनके पोता राजा कुमार को मोबाइल का लालच देकर अपने साथ बधार की ओर ले गया। गांव के तीन लोगों ने डीजे वाले को उनके पोते को ले जाते देखा था। काफी देर बाद भी उनका पोता राजा घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि राजा डीजे वाले के साथ बधार की ओर जाते दिखा था। उस आधार पर डीजे वाले से पूछताछ की गयी, तो उसने बताया कि राजा उसके साथ गया था और उसका मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया। भीम सिंह की ओर से लिलारी गांव निवासी डीजे वाले पर मोबाइल का लालच देकर अपने पोते को अपने साथ ले जाने और हत्या कर कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया गया है, उन्होंने कहा कि उनका और उनके परिवार के किसी भी सदस्य से डीजे वाले या किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इधर, थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही रही है। पूछताछ के बाद ही क्लियर हो पाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular