Tuesday, March 21, 2023
No menu items!
HomeNewsनिसात फातमा ने देवर सहित 6 पर लगाये आरोप

निसात फातमा ने देवर सहित 6 पर लगाये आरोप

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव की घटना

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव में मंगलवार की रात खाना बनाने के विवाद को लेकर निसात फातमा दंपति की पिटाई कर दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मारपीट का आरोप परिवारवालो पर ही लगा है।

आसन्न विधानसभा चुनाव के तैयारी के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक

खाना बनाने के विवाद में दंपति को पीटा, सदर अस्पताल में हुआ इलाज

जानकारी के अनुसार जख्मियों में इजरी सलेमपुर गांव निवासी मो.वजीर आलम एवं उनकी पत्नी निसात फातमा है। जख्मी मो.वजीर आलम पिकअप चालक है। बताया जाता है कि बीते मंगलवार की रात जब निसात फातमा खाना बना रही थी। इसी बीच उसका देवर घर में घुस गया और गाली-गलौज करने लगा।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जब उसने हो-हल्ला किया तो ससुराल के सभी लोग मिलकर पीटना शुरू कर दिया। जब उसका पति गाड़ी चला कर वापस लौटा। तो उनसे इसकी शिकायत पति से की। इसके बाद पति ने इस संबंध में परिवार वालों से पूछताछ की। तो परिवार वालो ने मिलकर उस भी पिटाई कर दी।

डीएम रोशन कुशवाहा ने जारी किया आरा शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मति के संबंध में निर्देश

जख्मी महिला ने पुलिस के समक्ष दिया फर्द बयान, 6 आरोपित

इस संबंध में जख्मी निसात फातमा ने पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया है। जिसमें उसने आलम साह, हफीजन, जुगूल उर्फ इसरार, नरगिस, रुकसाना खातून एवं बादशाह को आरोपित बनाया है। वही नगद और जेवर छिनने का आरोप लगाया है।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
khabreapki
खबरे आपकी
khabreapki-youtube
khabreapki-youtube

Most Popular