Sunday, May 11, 2025
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरकुख्यात चांद मियां व दानी यादव समेत 12 बंदी भेजे गये भागलपुर

कुख्यात चांद मियां व दानी यादव समेत 12 बंदी भेजे गये भागलपुर

गुटबाजी व मारपीट के बाद जेल प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

अन्य बंदी भी चिन्हित, जल्द ही भेजे जायेंगे भागलपुर व दूसरे जेल

शुक्रवार को भी बीस बंदियों को भेजा गया था बक्सर जेल

आरा। जेल में गुटबाजी और मारपीट करने वाले बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इस मामले में कुख्यात चांद मियां, उसके भाई नईम मिस्त्री और दानी यादव सहित 12 बंदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। कुछ अन्य बंदियों को भी चिन्हित किया गया है। उन सभी को भी जल्द ही दूसरे जेल में भेज दिया जायेगा। भागलपुर जेल भेजे जाने वाले बंदियों में चांद मियां ब्रदर्स और दानी यादव के अलावे चंदन सिंह, नंदन सिंह, प्रिंस, गुड्डू मियां, नागेंद्र यादव, गुड्डू, बेलाल मियां व संतोष यादव शामिल हैं।

गुटबाजी व मारपीट के बाद जेल प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

शनिवार की रात कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को भागलपुर जेल भेजा गया। शुक्रवार को भी बीस बंदियों बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया था। धरहरा निवासी चांद मियां व नईम मिस्त्री दोनों सगे भाई हैं। दोनों आरा सिविल कोर्ट बम बलास्ट मामले में जेल में बंद हैं। जबकि दानी यादव पुलिस के साथ मुडमेड़ सहित अन्य मामलों में बंद है। जेल प्रशासन के अनुसार इन सभी के आरा जेल में रहने से गुटबाजी और विधि व्यवस्था खराब होने की आशंका बनी थी। इसे देखते हुये आरा जेल प्रशासन द्वारा जेल ट्रासंफर का फैसला लिया है।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

अन्य बंदी भी चिन्हित, जल्द ही भेजे जायेंगे भागलपुर व दूसरे जेल

जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि जेल में गुटबाजी व विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले बंदियों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे 50 बंदी को भागलपुर जेल भेजा जायेगा। उन सभी की लिस्ट तैयार की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की सुबह बंदियों के दो गुटों में झड़प हो गयी थी। उसके बाद शुक्रवार को बीस बंदियों को बक्सर जेल भेज दिया गया था।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

व्यवसायियों ने लगाई केंद्रीय मंत्री से गुहार

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!