HomeNewsबिहिया-बांधा गांव गोलीकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

बिहिया-बांधा गांव गोलीकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में गुरूवार को गोली मारकर जख्मी किये जाने के मामले में पुलिस ने देर रात्रि में छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

भोजपुर में चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार जुर्माना

थानाध्यक्ष शशिकांत ने बताया कि गोली मारने के मामले में आरोपित बांधा गांव निवासी सुनील ओझा के पुत्र मनदीप ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भोजपुर: किसान के पोते ने पाया 97.7 और पोती ने 86 प्रतिशत अंक

मालूम हो कि गुरूवार को विवाद के दौरान बांधा निवासी लालजी ओझा को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था जिनका इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया।उक्त घटना को लेकर जख्मी के बयान पर 9 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular