HomeNewsनदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सिर्फ निबंधित नावों का होगा परिचालन

नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सिर्फ निबंधित नावों का होगा परिचालन

  • नावों पर ओवरलोडिंग रोकने एवं जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश
  • जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आरा सदर एवं जगदीशपुर एसडीओ को दिया निर्देश

आरा। भारी वर्षा एवं गंगा-सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नावों के परिचालन एवं सुरक्षा महत्वपूर्ण हो गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर एवं आरा सदर को सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

सभी नाव मानक के अनुरूप चले इसके लिए अनुमंडलाधिकारी को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही अपने नियंत्रणाधीन सभी अंचल अधिकारी को भी एसडीओ को निर्देश देंगे कि सभी नावों की ओवरलोडिंग इत्यादि को रोकें एवं ऐसे नावों को जब्त कर कार्रवाई करें।

यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सिर्फ निबंधित नावों का ही परिचालन हो। नाव चालको से सुरक्षा के सभी मानको का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना को रोक जा सके।

बक्सर-श्रीत्रिदंडी-देव-समाधी-स्थल-मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular