Pappu Yadav – Bihar bandh: बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए
- हाइलाइट:
- मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में सड़क पर उतरे महागठबंधन के नेता, कार्यकर्ता
पटना: बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए. कार्यकर्ता यहां चक्का जाम कर रहे थे और बिहार में चुनाव से पहले चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बंद कराने की मांग कर रहे थे.
Pappu Yadav – Bihar bandh:बिहार बंद के दौरान पटना में पप्पू यादव समर्थकों का प्रदर्शन
बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के समर्थक भी सड़क पर उतरे. पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना से सटे सचिवालय हाल्ट पर ट्रेन रोक दी. यहां पैसेंजर ट्रेन के इंजन के सामने पप्पू यादव के करीब 50 समर्थक बैठक गए. इस दौरान आरपीएफ बलों के साथ आंदोलनकारियों की हल्की नोंक-झोंक भी हुई. 15 मिनट तक पटना आरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. पप्पू यादव यहां समर्थकों के साथ नजर आए.


