Homeबिहारआराआरा: चौकीपुर फायरिंग मामले में वार्ड सदस्य समेत सात पर प्राथमिकी

आरा: चौकीपुर फायरिंग मामले में वार्ड सदस्य समेत सात पर प्राथमिकी

नेपाली पासवान उर्फ अभिनंदन गिरफ्तार

Chowkipur firing: भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में सोमवार की दोपहर युवक को गोली मार जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • हाइलाइट्स: Chowkipur firing
    • जख्मी विष्णु कुमार के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी

आरा,बिहार। भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में सोमवार की दोपहर युवक को गोली मार जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जख्मी विष्णु कुमार के बयान पर वार्ड सदस्य समेत सात लोगों को नामजद बनाया गया है। पुलिस नेटवर्क कार्रवाई करते हुए एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज प्राथमिकी में विष्णु कुमार द्वारा बताया गया है कि सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे पासवान चौक ट्रांसफार्मर के पास उसके गांव के निवासी संजय पासवान के पुत्र अनिल कुमार पासवान अपना टेम्पू लेकर गैरेज में जा रहा था। इसी क्रम में उसका टेम्पू गांव के ही निवासी जनार्दन पासवान के पुत्र सह वार्ड सदस्य रवीश पासवान एवं स्व. जगजीवन पासवान के पुत्र आनंद पासवान में सट गया। जिसको लेकर दोनों ने अनिल पासवान को थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज करने लगे।

सूचना पाकर वह और उसके गांव के अमरनाथ कुमार पासवान के वहां जाकर दोनों पक्षों को समझा-बूझाकर झगड़ा को खत्म करवा दिया था। करीब दो-तीन घंटे बीत जाने के बाद चौकीपुर गांव निवासी आनंद पासवान, रविरंजन कुमार पासवान, उसका भाई रवि किशन पासवान, खीरा पासवान, नेपाली पासवान उर्फ अभिनंदन, रोहित पासवान एवं नंदन पासवान उसके एवं अनिल कुमार पासवान के घर के पास आए। जहां रविरंजन पासवान अपने हाथ में पिस्टल लेकर आया और गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए सभी लोग को मारपीट करने लगा।

इसी बीच रवि रंजन पासवान अपने हाथ में लिए पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगा। इसके बाद उसने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से उसके गर्दन पर गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया और गिर पड़ा। इसके बाद गांव के ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया।

Chowkipur firing: नेपाली पासवान उर्फ अभिनंदन गिरफ्तार

इधर, गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकीपुर गांव निवासी श्याम जीवन पासवान के पुत्र नेपाली पासवान उर्फ अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular