HomeNewsबिहारएसपी ने रात्रि में आरा रमना मैदान का किया निरीक्षण, लोगों की...

एसपी ने रात्रि में आरा रमना मैदान का किया निरीक्षण, लोगों की हुई जांच

आरा शहर के विभिन्न इलाकों का भी किया भ्रमण

Ara city – SP Raj: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार की रात पूरे शहर का भ्रमण किया गया।

  • हाइलाइट्स:
    • आरा शहर के विभिन्न इलाकों का भी किया भ्रमण
    • शहर के केजी रोड में डायल-112 नंबर गश्ती टीम की जांच की
    • आमजनों से सतर्कता बरतने व विधि-व्यवस्था में सहयोग की अपील

आरा,बिहार। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार की रात पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान एसपी श्री राज सबसे पहले नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज एवं गोपाली चौक सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गश्ती वाहन व पुलिस टीम की गतिविधियों की समीक्षा की तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Ara city – SP Raj: सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा

इसके बाद एसपी ने रमना मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान आम नागरिकों की जांच की गई एवं सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। साथ मौके पर मौजूद आमजनों को सतर्कता बरतने व विधि-व्यवस्था में सहयोग करने एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को लेकर आवश्यक सुझाव दिया।

इसके अलावे भ्रमण के क्रम में एसपी ने नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड के पास डायल-112 नंबर सेवा के तहत मोटरसाइकिल गश्ती में प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों का की जांच किया। इस दौरान उनकी तैनाती सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular