Thursday, March 30, 2023
No menu items!
HomeNewsविषैले सांप के डंसने से महिला समेत दो की हालत बिगडी

विषैले सांप के डंसने से महिला समेत दो की हालत बिगडी

जिले के शाहपुर एवं संदेश थाना क्षेत्र का मामला

सबको रूला कर चला गया भोजपुर का जाबांज बेटा शहीद चंदन

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बीमारी गांव में शुक्रवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक महिला की हालत बिगड गयी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उक्त महिला बीमारी गांव निवासी मीरा देवी है। आज सुबह करीब 4 बजे वह शौच करने के लिए बाहर जा रही थी। इसी बीच विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया।

आराः सदर अस्पताल के बाहर सड़क किनारे मिले उपयोग किए हुए पीपीई किट

दूसरी घटना संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज की है। जहां गुरुवार की देर रात घर में सो रहे युवक को विषैले सांप ने डंस लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उक्त युवक दलेलगंज गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र देवी दयाल सिंह है। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने जारी किया जिलादेश-पांच दारोगा समेत 13 पुलिस अफसरों का तबादला

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
माँ अरण्य देवी मंदिर निर्माण ट्रस्ट
माँ अरण्य देवी मंदिर निर्माण ट्रस्ट (1)

Most Popular