Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजइटवा बैंक डकैती में दस रोज बाद भी पुलिस के हाथ खाली

इटवा बैंक डकैती में दस रोज बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Etawah bank robbery ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद भी पुलिस को नहीं मिला क्लू

पुलिस की विशेष टीम भी लुटेरों को खोजने में विफल

Etawah bank robbery आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से नौ लाख की डकैती में दस रोज बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। डकैती की इस बडी घटना के दस दिन के बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस की विशेष टीम और ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका है।

jay kumar

तीन नवंबर को इटवा में बैंक से हुई थी नौ लाख की लूट

Etawah bank robbery बता दें कि तीन नवंबर की शाम करीब चार बजे इटवा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में धावा बोल कर अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिये थे। अपराधी बैंक के सीसीटीवी और डीवीआर भी ले भागे थे। भागने के क्रम में एक लुटेरे का हेलमेट गिर गया था। दिनदहाडे़ बैंक में डकैती की सूचना मिलने पर एसपी भी पहुंचे थे। तब वह करीब तीन घंटे तक बैंक में डटे रहे और लुटेरों की धरपकड़ को लेकर अफसरों को निर्देश देते रहे है। एसपी के निर्देश पर टीम बना कर ताबड़तोड़ छापेमारी की जाती रही। भोजपुर से लेकर बक्सर और यूपी तक लुटेरों की खोज की गयी। लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular