HomeNewsप्राची ने नीट यूजी-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर बढ़ाया आरा का...

प्राची ने नीट यूजी-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर बढ़ाया आरा का मान

Prachi Ara : आरा शहर के महाराजा हाता निवासी प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी प्राची ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में 605 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8572 हासिल की है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, गुरुजनों तथा पूरे भोजपुर जिले में हर्ष का वातावरण है। प्राची की मां रेणु सिंह एवं पिता पंकज कुमार सिंह हैं।

Prachi Ara : प्राची की उपलब्धि पर बधाई

वह डॉ. के. के. सिंह की पौत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि वे एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगी। प्राची ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन, माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के आशीर्वाद तथा ईश्वर की कृपा को दिया है।

प्राची की उपलब्धि पर बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नागरिक परिषद् के सदस्य पप्पू चौबे, ओम प्रकाश सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता इन्द्रदेव पांडेय उर्फ गुड्डू बाबा, तपन सिंह, सुजित सिन्हा, गोपालजी प्रसाद, विष्णु हरि पुरिया,रवि सलूजा,अनिमेष मिश्रा, मंटू पांडेय, पीन्टू सिंह, पींकू सिंह, बालदेव सिंह एवं बैंक कर्मी मीकू सिंह, मनजीत सिंह एवं कुश पांडेय आदि हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular