Homeचर्चित न्यूजयुवती हत्याकांड में सनसनी राज का खुलासा: सहेली की मां और बहन...

युवती हत्याकांड में सनसनी राज का खुलासा: सहेली की मां और बहन गिरफ्तार

secret of girls murder: बुलाने पर सगाई का फोटो लेकर सहेली के घर पहुंची थी युवती

युवती की शादीशुदा सहेली ने की हत्या: शव को सूटकेश में बंद कर लगाया ठिकाने

खबरे आपकी आरा/उदवंतनगर: भोजपुर के उदवंतनगर थाना अंतर्गत तेतरियां गांव से गायब प्रीति नामक युवती की हत्या कर दी गयी है। और उसका शव भी ठिकाने लगा दिया गया है। उसकी अपनी सहेली ने ही घर बुलाकर उसकी हत्या करा दी। उसके बाद शव को सूटकेश में बंद कर ठिकाने भी लगा दिया गया। शव को बड़हरा इलाके में फेंक दिये जाने की बात कही जा रही है। इस सनसनी राज का पुलिस ने सहेली की मां और बहन की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भी भेज दिया गया है। इनमें शोभा देवी और उसकी बेटी प्रियंका है। पुलिस के अनुसार बीते 14 अप्रैल को तेतरियां गांव निवासी प्रीति नामक युवती गायब हो गयी थी। इसे लेकर 17 अप्रैल को युवती के परिजनों द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसमें एक पड़ोसी को आरोपित किया गया था। छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया है। उस आधार पर पुलिस को बड़हरा सहित अन्य थाना इलाके में दौड़ लगानी पड़ी है। हालांकि शव नहीं मिल सका।

secret of girls murder

secret of girls murder:प्रीति की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने

इसी बीच पुलिस को एक विश्वस्त सूत्र के हवाले से जानकारी मिली की उक्त घर से शव की बदबू आ रही थी। उस आधार पर पुलिस प्रीति एक पड़ोसी के घर छापेमारी की। तब पता चला कि नेहा नामक एक शादीशुदा महिला प्रीति की सहेली है और घर से गायब है। उसके घर के अन्य सदस्य भी गायब हैं। उसके बाद पुलिस द्वारा नेहा की मां शोभा देवी और बहन प्रियंका से पूछताछ शुरू की गयी। इस दौरान प्रीति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की बात सामने आयी।

पुलिस के अनुसार मां-बेटी ने बताया कि नेहा ने प्रीति को सगाई का फोटो देखने के बहाने घर बुलाया। उसके बाद तकिये से मुंह और नाक दबा उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उसके बाद शव को घर में छुपा दिया गया। बाद में जब शव से बदबू आने लगी, तो नेहा द्वारा अपने पति के साथ चार चक्का गाड़ी से शव को बड़हरा थाना क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने शव छुपाने में आरोप में नेहा की मां और बहन को जेल भेज दिया, जबकि नेहा सहित अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रीति की सगाई के बाद होने वाली थी शादी

मृत युवती प्रीति की हाल ही में शादी तय हुई थी। कुछ दिन पहले सगाई भी हुई थी। प्रीति अब अपने नये जीवन की शुरुआत करने वाली थी। अपने नये जीवन के कई तरह के सपने देखने लगी थी। लेकिन उसकी सहेली ने ही उसके सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया और उसकी हत्या कर डाली। इधर, हत्या से प्रीति के घर में कोहराम मचा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular