Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा जेल में विचाराननधीन बंदी की बीमारी के कारण हुई मौत

आरा जेल में विचाराननधीन बंदी की बीमारी के कारण हुई मौत

Prisoner died Ara jail – लंबे समय से बीमार चल रहा था फायरिंग के आरोपित बंदी

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में उन्होंने तोड़ा दम

Prisoner died Ara jail आरा मंडल कारा में गोली कांड में शुक्रवार की सुबह एक विचारधीन बंदी की बीमारी के कारण मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला निवासी स्व. मैनेजर यादव के 64 वर्षीय पुत्र मन्ना यादव हैं। उसकी सपना सिनेमा हॉल के समीप मिठाई का दुकान थी। करीब तीन माह पहले फायरिंग के एक मामले में उसे जेल भेजा गया था।

indane- shahpur
Shadow

उसके परिजनों ने बताया कि अक्टूबर माह की रात मोती टोला के ही सुशील यादव को गोली मारी गई थी। उसमें मन्ना यादव को आरोपी बनाया गया था। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। एक माह पूर्व भी उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद कारा प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया था। तबीयत ठीक होने के बाद उसे फिर जेल लाया गया।

शाहपुर में दूरबीन लगा रेगुलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, दो सौ गोलियां, दो खोखे और दो मैगजीन बरामद

शुक्रवार की सुबह एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा आज उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular