Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeभूमि विवाद को लेकर गरजी बंदूके, दो को लगा छर्रा

भूमि विवाद को लेकर गरजी बंदूके, दो को लगा छर्रा

Pritampur firing: चरपोखरी के प्रीतमपुर गांव में दोपहर की घटना

दोनो जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर बंदूके गरज उठी। फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से दो लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के डेढा गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह एवं प्रीतमपुर गांव निवासी स्व.जवाहर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शामिल है। जख्मी कृष्णा सिंह को शरीर में बाये साइड सीने में व सीने के बीच,दोनों हाथ में बाहं पर, ललाट में दाये और बाये साइड, बाये आंख के पास,पेट में एवं कमर पर दो जगह छर्रा लगा है। जबकि जख्मी गोलू कुमार को सीने में दाहिने और बाये साइड, गर्दन में बाये साइड,हाथ में बाये साइड एवं सिर में छर्रा लगा है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Pritampur firing :12 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद

इधर, जख्मी गोलू कुमार ने बताया कि गांव के ही उमेश यादव नामक व्यक्ति से 12 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। आज दोपहर जब घर के सभी लोग खेत में बोझा बांधने गए थे। उसी बीच उमेश यादव अपने पांच अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आ धमके और मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से वह एवं उसके भाभी का भाई कृष्णा सिंह जख्मी हो गया।

बहन के घर भूमि विवाद सुलझाने गये भाई को लगा छर्रा

Pritampur firing

दूसरी ओर जख्मी कृष्णा सिंह के पिता भुनेश्वर सिंह ने बताया कि कृष्णा सिंह प्रीतमपुर गांव अपनी बहन के ससुराल चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए आज दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। जब वह अपने बहन के ससुराल प्रीतमपुर पहुंचा। जहां उमेश यादव नामक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका। जिसके बाद उससे भूमि विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बाद बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा मारपीट व फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से उनका बेटा कृष्णा सिंह एवं उनकी बहन का देवर गोलू कुमार जख्मी हो गये। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना इंचार्ज प्रशांत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular