HomeNewsबिहारभोजपुर जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष रैतिक परेड से जुड़े रहे

भोजपुर जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष रैतिक परेड से जुड़े रहे

Raetic Parade web casting/Bihar/Ara:बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर रविवार को पटना के मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित रैतिक परेड का भोजपुर के सभी थानों के पुलिस कर्मी गवाह बने। सभी थानों के अफसरों और कर्मी (Raetic Parade web casting) वेब कास्टिंग व‌ टीवी स्क्रीन के माध्यम से रैतिक परेड से जुड़े रहे।

मिथिलेश स्टेडियम पटना में बिहार दिवस पर वीरता पुरस्कार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया, तो भोजपुर जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी भाव विभोर हो गये।

आरा टाउन थाना में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नवादा थाना में धर्मेद्र कुमार, शाहपुर थाना में थनाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संदेश थाना में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में कोइलवर थाना में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार और जीआरपी में इंचार्ज पंकज कुमार दास के नेतृत्व में सहित सभी थानों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने वीरता पुरस्कार के साथ रैतिक परेड को विधिवत तरीके से देखा और जानकारी ली।‌‌

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular