HomeNewsक्राइमदुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका: भोजपुर में युवती का शव बरामद

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका: भोजपुर में युवती का शव बरामद

Girl dead body Ramsagar: अज्ञात युवती की हत्या कर फेंका गया शव बरामद, सनसनी

jay kumar
  • दुष्कर्म के बाद हत्या की जतायी जा रही आशंका
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • गजराजगंज के रामसागर मौजा स्थित सरसों के खेत से सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव

Bihar/Ara: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत रामसागर मौजा स्थित सरसों की खेत से सोमवार को एक अज्ञात 25 वर्षीया युवती का शव बरामद हुआ। दुष्कर्म के बाद दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन नीडल भी बरामद किया है। वही पुलिस द्वारा अज्ञात युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

Girl dead body Ramsagar: चार सदस्यीय चिकित्सको की बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

आरा। दूसरी ओर सिविल सर्जन के निर्देश पर चार सदस्यीय डॉक्टरो का मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ.के एस. चौबे, डॉ. नवनीत कुमार चौधरी एवं महिला चिकित्सक डॉ. प्रगति शामिल थी। उसके बाद शव का वेजाइनल स्वाब लिया गया और वीडियोग्राफी कर शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
आरा। उधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा के अनुसार मृत अज्ञात युवती का चेहरा, दोनों हाथ व छाती सड़ा, पेट फुला एवं कीड़ा लगा हुआ लगा पाया है। पुलिस की माने तो अज्ञात युवती का शव ज्यादा फूल जाने एवं सड़ जाने के कारण मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं चल पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular