Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहार74वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

74वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

Republic Day 2023:देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों व शिक्षाविदों ने फहराया तिरंगा

Bihar/Ara/shahpur खबरे आपकी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाहपुर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संगठनों, विद्यालयों, राजनीतिक दलों व कई संगठनों के अपने-अपने कार्यालयों पर फहराया तिरंगा। साथ ही साथ पंचायतों के पंचायत में पंचायत भवनों पर मुखिया तथा पैक्स प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने पैक्सों में झंडा फहराने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने तिरंगा फहरा कर उसे सलामी दी। हर साल 26 जनवरी को देशवासी बहुत भव्यता और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हैं। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है, जबकि भारत ने 1947 में स्वतंत्रता हासिल की थी।

Republic Day 2023 74वें गणतंत्र दिवस पर शाहपुर में शान से फहराया तिरंगा

Republic Day 2023:शाहपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, नगर पंचायत में मुख्यपार्षद जुगनू देवी, रेफरल अस्पताल में डा. अतिउल्लाह अंसारी, बीआरसी में मो. गुलाम सरवर, बाल विकास में सीडीपीओ अलका कुमारी, शाहपुर थाना में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बहोरनपुर ओपी में प्रभारी अभय शंकर सिंह, करनामेंपुर ओपी में प्रभारी मनीष कुमार ने फहराया तिरंगा। इसके साथ ही जिप सदस्य कृष्णा देवी ने अपने आवास सहजौली में तिरंगे को सलामी दी।

भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेता शंभू शरण मिश्र, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे, कांग्रेस नेता राकेश त्रिपाठी ने अपने-अपने कार्यालयों में फहराया तिरंगा। केओभी बालिका विद्यालय में शिक्षाविद श्यामनंदन ओझा, हरिनारायण इंटर कालेज में प्राचार्य वरुण देव पाठक, डीडीओ राजेंद्र ओझा ने कन्या मध्य विद्यालय में फहराया तिरंगा। वही संत जान सेकेंडरी स्कूल कारनामेपुर, सुविज्ञ शिशु मंदिर सरना में प्रधानाध्यापक सुधीर तिवारी, आरके सेंट्रल स्कूल में निदेशक संजय मिश्र, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक विंध्य बिहारी ओझा, गैर सरकारी संगठन माँ रुक्मिणी जनश्री कल्याण संस्थान में अध्यक्ष विराजत कुमारी ने फहराया तिरंगा।

Republic Day 2023: ईश्वरपुरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मनन ओझा, करनामेपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नारद मिश्र, शाहपुर मध्य विद्यालय में कृपाशंकर सिंह, मध्य सहजौली, भरौली, सरना, सुहियां, हिरखी पिपरा, सेमरिया, रमदत्तही, उर्दू मध्य विद्यालय बेनवलिया, माधोपुर, इंदिरा आवास विद्यालय बिलौटी, बहोरनपुर व दामोदरपुर में फहराया तिरंगा। वही सहजौली मुखिया अनिता देवी, भरौली में दिव्या मिश्र, सुहियां में सोनू सिंह, सेमरिया में भरतजी ओझा, देवमलपुर में प्रभावती देवी, बहोरनपुर में गीता देवी, गौरा में मनोज ठाकुर, हरिहरपुर में उर्मिला देवी, झौवां-बेलवनिया में कांति देवी, दामोदरपुर में धर्मशीला देवी, करजा में लीला देवी, बिलौटी में बलिराम यादव, बरिसबन में अजय राम व रिंकू तिवारी ने पंचायत में फहराया तिरंगा।

जबकि ईश्वरपुरा पैक्स में पवन सिंह, सरना में नर्वदेश्वर सिंह, शाहपुर में रंगलाल यादव, सुहियां में राजेश पांडे, सहजौली में लक्ष्मण राय, बहोरनपुर में रामजी राय, गौरा में उमेश तिवारी, करजा में अरुण ओझा, देवमलपुर में मैनेजर साह, सेमरिया में चंचल ओझा,दामोदरपुर में उमेश राय ने फहराया तिरंगा। झंडातोलन समारोह में बीडीओ राकेश कुमार, ईओ रजनीश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, पीओ रवि रंजन, पुतुल साह, पूर्व उपप्रमुख संतोष पासवान, जेएसएस शशिभूषण सिंह, जेएसएस शशीभूषण सिंह,, जेई चंदन कुमार, जयनंदन चौधरी, विनीत तिवारी,अंकित पांडे,बंटी पांडे, संजय चौबे,मो.सगीर,मनोज पासवान उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular