HomeNewsअवैध बालू के खेल में पहली बार पुलिस अधिकारी की हुई बर्खास्तगी-गिरफ्तारी...

अवैध बालू के खेल में पहली बार पुलिस अधिकारी की हुई बर्खास्तगी-गिरफ्तारी का आदेश

Sahar Sho-अवैध वसूली में फरार सहार के तत्कालीन थानेदार बर्खास्त, गिरफ्तारी का आदेश

jay kumar

अवैध बालू के खेल में गयी नौकरी, अब जाना होगा जेल

भोजपुर एसपी की अनुशंसा पर डीआईजी द्वारा की गयी बर्खास्तगी की कार्रवाई

सहार के तत्कालीन थानेदार के संरक्षण में चल रहा था अवैध वसूली का खेल

सात जून को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे दारोगा आनंद कुमार सिंह

आरा। भोजपुर के सहार के तत्कालीन थानाध्यक्ष सह दारोगा आनंद कुमार सिंह (Sahar Sho) अवैध बालू के खेल में पूरी तरह फेल हो गये। एक तरफ उनको बर्खास्त कर दिया गया है, तो दूसरी तरफ गिरफ्तारी का आदेश भी जारी कर दिया गया। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। ऐसे में उनकी नौकरी तो चली ही गयी, अब जेल भी जाना होगा। अवैध वसूली में फरार चल रहे दारोगा आनंद कुमार सिंह को एसपी की अनुशंसा पर शाहाबाद डीआईजी द्वारा बर्खास्त किया गया है। वहीं एसपी द्वारा उनकी गिरफ्तारी का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पढ़ें- बीसीसीआई ने क्या कहा अपने विदेशी खिलाडियों से ?

भोजपुर में अवैध बालू के खेल में किसी पुलिस अधिकारी की बर्खास्तगी की यह पहली घटना है। एसपी राकेश कुमार दूबे द्वारा बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की आदेश जारी किये जाने की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि दारोगा सह तत्कालीन थानाध्यक्ष Sahar Sho पर प्राइवेट लोगों के जरिये बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली कराने का आरोप लगा था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा भी तब थानेदार रहे दारोगा की मिलीभगत से अवैध वसूली करने की बात कही गयी थी। उसे लेकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया था।

Sahar Sho
अवैध वसूली में फरार सहार के तत्कालीन थानेदार बर्खास्त

पढ़ें- किसके परामर्श से लालू यादव के पार्टी का नाम रास्ट्रीय जनता दल रखा गया था ?

वहीं मुख्यालय डीएसपी से मामले की जांच करायी गयी। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर दारोगा को बर्खास्त करने की अनुशंसा की गयी थी। उस आधार पर डीआईजी द्वारा तत्कालीन थानेदार सह दारोगा आनंद कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से दारोगा की मुश्किलें काफी बढ़ गयी है।

पढ़ें- अश्लीलता की हांडी में लोकप्रियता की खिचड़ी पकाते भोजपुरी गायक

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular