Homeधर्मआस्था-मंदिरबड़हरा: संजोयल गांव में शतचंडी सह ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ- भक्तिमय...

बड़हरा: संजोयल गांव में शतचंडी सह ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ- भक्तिमय हुआ माहौल

Shatchandi Pran Pratishtha Yagya-बड़हरा प्रखंड के संजोयल गांव में चल रहा यज्ञ

jay kumar

शतचंडी सह ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ दूसरे दिन माहौल हुआ भक्तिमय

आरा/भोजपुर: बडहरा प्रखंड के संजोयल गांव में छह दिवसीय शतचंडी सह ग्रामदेवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दूसरे दिन माहौल हुआ भक्तिमय हो गया। पूरा यज्ञ मंडप एवं आसपास के इलाकों को छोटे-छोटे रंगीन बल्बों एवं दूधिया रोशनी से सजाया गया है। जो लोगों को अपनी ओर बरबस खींच रहा है। मंगलवार को मंडप पूजन, जलाधिवास एवं देवी पाठ का आयोजन किया गया। पढ़ें- बीसीसीआई ने क्या कहा अपने विदेशी खिलाडियों से ?

इसके पूर्व 12 जुलाई (सोमवार) को जलयात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश का कार्यक्रम हुआ था। यज्ञ समिति के अनुसार 14 जुलाई (बुधवार) को आरणी मंथन, मंडप पूजन, वृद्धिक्रम का पाठ अन्नाधिवास होगा। 15 जुलाई (गुरुवार) को मंडप पूजन, अरणी मंथन, नगर परिभ्रमण एवं राज्याधिवास का कार्यक्रम होगा। पढ़ें- अश्लीलता की हांडी में लोकप्रियता की खिचड़ी पकाते भोजपुरी गायक

Shatchandi Pran Pratishtha Yagya
बड़हरा: संजोयल गांव में शतचंडी सह ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ- भक्तिमय हुआ माहौल

Shatchandi Pran Pratishtha Yagya-16 जुलाई (शुक्रवार) को मंडपपूजन प्राण प्रतिष्ठा, हवन आदि का कार्यक्रम होगा। 17 जुलाई (शनिवार) को पूर्णाहुति, कुंवारी कन्या पूजन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। छह दिवसीय यज्ञ को सफल बनाने के लिए संजोयल गांव की सभी जनता तत्पर हैं। पढ़ें- किसके परामर्श से लालू यादव के पार्टी का नाम रास्ट्रीय जनता दल रखा गया था ?

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular