Monday, May 12, 2025
No menu items!
Homeधर्ममुख्यपार्षद ने संत रविदास पूजा कार्यक्रम का किया उद्घाटन

मुख्यपार्षद ने संत रविदास पूजा कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Sant Ravidas Pooja Shahpur: संत रविदास के आदर्श आज भी जीवंत-जुगनू

भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के अंबेडकर सेवा संघ द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।वार्ड संख्या-10 के पकड़ी स्थान पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा रखकर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गई।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

पूजा पंडाल का उद्घाटन नगर पंचायत के मुख्यपार्षद जुगनू देवी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत रविदास के द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही हैं। इसलिए संत रविदास महाराज के परोपकारी आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

संघ के अध्यक्ष संतोष राम ने नगर अध्यक्षा जुगनू देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष संतोष राम ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद सुनील कुमार द्वारा अपने से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। साथ ही पंडाल क़ी सजावट की गई हैं।

इस अवसर पर पूजा आयोजक समिति के अध्यक्ष संतोष राम, सुशील राम तथा शिव कैलाश राम के द्वारा नपं के मुख्यपार्षद, पूर्व उपमुख्यपार्षद गुप्तेश्वर साह सहित कई गणमान्य अतिथियों में वार्ड संख्या -1 के पार्षद मनोज पासवान , वार्ड संख्या -3 के पार्षद प्रतिनिधि भुटेली कुशवाहा, वार्ड संख्या-5 के पार्षद हीरालाल पांडेय, वार्ड संख्या -7 के पर्षद प्रतिनिधि बुनेला यादव, वार्ड संख्या -11 के पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित पांडेय, पत्रकार दिलीप ओझा ,रवि कुमार शिक्षाविद पिंटू भैया को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि धर्म और भक्ति के पथ पर चलते हुए संत कवि ने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करने का संदेश दिया। वे न केवल महान संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे, बल्कि उन्होंने उत्तरी भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व भी किया। वे समय से बहुत आगे के विचारक थे। अध्यक्षता संतोष राम व संचालन सुशिल राम ने किया।

Sant Ravidas Pooja Shahpur: कार्यक्रम में नगर पंचायत के वार्ड पार्षद हीरालाल पांडे, मनोज पासवान, पूर्व उपमुख्यपार्षद गुप्तेश्वर साह, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित पांडे, शिक्षाविद पिंटू भैया, पूर्व वार्ड पार्षद शिव कैलाश राम, भुटेली महतो, रवि कुमार, हरिहर राम, प्रेम शंकर कुमार, पिंटू स्वर्णकार, कृष्णनंदन पांडे, बुनेला यादव लालजी राम , उपेंद्र राम,सुनील राम उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!