HomeNewsबिहारसर्पदंश से बालक की मौत

सर्पदंश से बालक की मौत

घर में पलंग पर सो रहे स्कूली बच्चे की सांप के डंसने से मौत
बड़हरा थाने के रामशहर गांव की शनिवार रात की घटना
माता-पिता के साथ सो रहा था छात्र, पलंग पर चढ़ सांप ने डंसा
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने से पहले चली गयी जान
आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव में शनिवार की रात सर्पदंश से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी। माता-पिता के साथ सो रहे बच्चे को पलंग पर चढ़ कर सांप ने डंस लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान बच्चे दम तोड़ दिया। मृत बच्चा रामशहर गांव निवासी कृष्ण कुमार का 8 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार था। वह पहली कक्षा का छात्र था। घटना के बारे में पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि रात में वह पत्नी और दोनों बेटे के साथ पलंग पर सो रहा था। तभी किसी सांप ने पलंग पर बीच में सो रहे सचिन को किसी सांप ने डंस लिया। इससे उसके बेटे की नींद खुल गयी और पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। उसके बाद उसे इलाज के लिए मटुकपुर बाजार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, बच्चे की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि मृत बालक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके के पिता पेशे से राजमिस्त्री है। उसके परिवार में मां पंची देवी, बहन रेणु कुमारी, रोशनी कुमारी और भाई धोनी कुमार है।

सर्पदंश से बच्ची की हालत बिगडी
आरा। पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में रविवार की दोपहर विषैले सांप के डंसने से एक बच्ची की हालत काफी बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त बालिका पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अखिलेश सिंह की 9 वर्षीया पुत्री गुड्डी कुमारी है। इधर, उक्त बच्ची के परिजन ने बताया कि आज दोपहर वह घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular