Friday, April 26, 2024
No menu items!
HomeNewsसाले की शादी से लौटकर जीजा ने की खुदकुशी, घर में पंखे...

साले की शादी से लौटकर जीजा ने की खुदकुशी, घर में पंखे से लटका मिला शव

Dharmendra commits suicide-घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने खुदकुशी कर ली। ससुराल से लौटने के बाद उसने अपने घर में फांसी लगा ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। मृत युवक शोभी डूमरा गांव निवासी चंद्रमा सिंह का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह था। वह झारखंड के जमशेदपुर में सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। इधर, घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Dharmendra commits suicide: इजरी पिपरा ससुराल से लौटकर की खुदकुशी

युवक के पिता ने बताया कि धर्मेंद्र बीते 21 नवंबर को साले की शादी में भाग लेने अपने ससुराल इजरी पिपरा गांव गया था। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे वह इजरी पिपरा घर लौटा। उसके बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। करीब नौ बजे वह खेत से लौटे, तो बेटी ने कहा कि भईया दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस पर उन्होंने धर्मेंद्र को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद दरवाजे तोड़ा गया तो उसका शव पंखे से लटक रहा है। पुलिस के अनुसार गले में रस्सी का फंदा लगने के कारण मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

23
23

बताया जाता है कि युवक दो भाई और दो बहन में बड़ा था। उके परिवार में पत्नी खुशबू देवी,पुत्र आदर्श कुमार सिंह और पुत्री माही कुमारी है। उसकी मां सीता देवी की दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गया था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।पत्नी खुशबू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें: युवक ने मौत से पहले वीडियो जारी कर बताया आत्महत्या का कारण

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!