Homeबिहारआरा भोजपुरट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sonavarsha Charpokhari – हादसे के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्ट

Sonavarsha Charpokhari आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में बुधवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक किशोर सोनवर्षा गांव निवासी सुरेश राम का 12 वर्षीय पुत्र रामदेव राम है। मृतक के पिता सुरेश राम ने बताया कि वह आज शाम खेत से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच वह विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां एतवारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

भोजपुर में भीषण हादसाः ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत,कई घायल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular