Homeबिहारआरा भोजपुरसंदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

Gadhni Islamganj – इलाज के दौरान गड़हनी पीएचसी में तोड़ा दम

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी इस्लामगंज (Gadhni Islamganj) गांव में बुधवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने गड़हनी पीएचसी में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी इसलामगंज (Gadhni Islamganj) गांव निवासी जाफर इमाम का 40 वर्षीय पुत्र जाहिद हुसैन है। वह चरपोखरी बाजार पर पालदारी काम करता था। मृतक के पुत्र मो.इमरान ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह भी चरपोखरी बाजार पलदारी करने गए थे। उसी दरमियान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा गड़हनी पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन गड़हनी पीएचसी पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।वहीं दूसरी ओर पुलिस की प्रथम दृष्टया माने तो मृतक की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

भोजपुर में भीषण हादसाः ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत,कई घायल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular