Homeखेलकबड्डीश्रीत्रिदंडी देव महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने नाम किया कबड्डी प्रतियोगिता का...

श्रीत्रिदंडी देव महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने नाम किया कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

Kabaddi competition: यह प्रतियोगिता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत श्रीत्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर में आयोजित की गई थी।

  • हाइलाइट: Kabaddi competition
    • मेजबानी करते हुए श्रीत्रिदंडी देव महाविद्यालय ने कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता
    • वीकेएसयू के कबड्डी प्रतियोगिता का मेजबानी कर रहा था कालेज

शाहपुर, भोजपुर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता की सफल मेज़बानी करते हुए शाहपुर स्थित श्रीत्रिदंडी देव महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत श्रीत्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डा. ओम प्रकाश राय, प्रो. डा. नरेंद्र कुमार पालित, प्रचार्य एवं महिला कॉलेज आरा की डा. पद्मा सिंह, महिला कॉलेज बलिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में ए. एस. कॉलेज, बिक्रमगंज रोहतास और डी. के. कॉलेज, डुमरांव के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में डी. के. कॉलेज, डुमरांव ने 20 अंकों से जीत हासिल कर फाइनल मैच में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में एस. बी. कॉलेज, आरा और एस. टी. डी. जी. डी. कॉलेज, शाहपुर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में श्रीत्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज, शाहपुर ने 25 अंकों के साथ विजय प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

Kabaddi competition: रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज, शाहपुर ने 31 अंकों से विजय श्री हासिल की। इस शानदार जीत के बाद मुख्य अतिथि डा. ओम प्रकाश राय, जो कि डीएसडब्ल्यू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पदाधिकारी हैं, ने विजयी टीम को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया। इसके साथ ही, रनर अप टीम को भी प्राचार्य डा. गुलाब फलाहारी द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान, डा. ओम प्रकाश राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन वास्तव में सराहनीय रहा। उन्होंने खेल की भावना को अनुशासन से जोड़ते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें एकजुटता और सहयोग की भावना भी सिखाता है। प्राचार्य डा. गुलाब फलाहारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता ने न केवल उत्साह वर्धन किया है, बल्कि विश्वविद्यालय में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

इस अवसर पर खेल प्रभारी डा. अम्बरिष गौतम, डा. अबुल कलाम (कुलानुशासक), डा. राजीव कुमार, अजीत कुमार राम, प्रवीन कुमार समेत कई शिक्षाविद भी उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी व्यक्त की और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular