HomeNewsबिहारआरा नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति गठित

आरा नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति गठित

Standing committee of Arrah: सशक्त स्थायी समिति ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

jay kumar
  • नगर विकास विभाग के अपर सचिव ने दिलाई शपथ
  • विकास कार्यों के लिए निर्णय लेने में होगी सहूलियत-इंदु देवी

Bihar/Ara:आरा नगर निगम में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर नगर विकास विभाग बिहार के अपर सचिव सुशील कुमार मिश्रा द्वारा महापौर इंदु देवी, उप महापौर पूनम देवी समेत सात अन्य पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई/कराया गया है।

शपथ लेने वाले पार्षदो में मालती देवी (वार्ड संख्या- 06), पारस सिंह (वार्ड संख्या-19), जितेंद्र कुमार (वार्ड संख्या-21), रेखा जैन (वार्ड संख्या-22), अनीता देवी (वार्ड संख्या-30), आशा देवी (वार्ड संख्या- 33) एवं राजीव कुमार (वार्ड संख्या-40) है। महापौर इंदु देवी ने बताया कि सशक्त समिति के गठन से शहर के विकास कार्यों की गति मिलेगी। नगर निगम में विकास कार्यों के लिए निर्णय लेने में सहूलियत होगी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular